*“गोल्डन मिनट्स में सीपीआर देकर बचाई जिंदगी”*

*फायर स्टेशन गोपेश्वर के फायर कर्मियों की तत्परता से हार्ट अटैक पीड़ित को मिला नया जीवन*
आज सायं लगभग 18:05 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर के मुख्य द्वार के निकट एक राहगीर लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह, निवासी ग्राम डूंगरी, थाना थराली अचानक अचेत होकर गिर पड़े। प्रारंभिक तौर पर उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका थी।
घटना को देखते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर में तैनात फायर कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए तत्काल मरीज को सीपीआर देना शुरू किया। इसके बाद फायर यूनिट के वाहन से उन्हें शीघ्र राजकीय जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि यदि मरीज को समय रहते सीपीआर नहीं दिया जाता, तो उनकी जान बचाना अत्यंत कठिन हो सकता था। फायर कर्मियों की सूझबूझ, त्वरित निर्णय और समय पर दिए गए प्राथमिक उपचार के चलते मरीज की स्थिति अब सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
मरीज के परिजनों ने फायर स्टेशन गोपेश्वर के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना की सराहना की।
*बचाव कार्य में शामिल फायर कर्मी:*
* लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
* फायरमैन पवन सिंह रावत
* फायरमैन विपिन बर्थवाल
