*उप जिलाधिकारी चमोली के निर्देशों के क्रम में वन पंचायत की 5.0 नाली भूमि को कराया गया खाली।*

 

*जनपद में अतिक्रमण हटाने के लिए की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई।*

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र पपियाणा के राजस्व ग्राम गोपेश्वर सीमांतर्गत- जमुना पाणी तोक के निकट केन्द्रीय विद्यालय के समीप स्थित वन पंचायत की भूमि पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर अवैध अस्थाई खोके, चार दीवारी का निर्माण किया गया था।

मंगलवार को उपजिला मजिस्ट्रेट चमोली राज कुमार पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन पंचायत की भूमि से 5.0 नाली भूमि को खाली करवाया और अतिक्रमित भूमि पर निर्मित दीवारो, चार दीवारी को जमींदोज किया गया।

इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक पपियाणा, राजस्व निरीक्षक चमोली दलवीर चौहान, एसओ थाना गोपेश्वर विनोद चौरसिया, रेंजर वन विभाग डबल सिंह खाती मौके पर उपस्थित थे।

You may have missed