जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का गौचर में भव्य शुभारंभ

 

 

गौचर (चमोली):

दिनांक 2 फरवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024–25 का शुभारंभ भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली पंकज उप्रेती, प्रधानाचार्य डॉ. सुमन ध्यानी, प्रभारी प्राचार्य डायट गौचर राजेश सती, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सुनील भास्कर, डायट गौचर के प्रवक्ता रविंद्र सिंह बर्त्वाल, पॉलिटेक्निक गौचर के प्रवक्ता अरविंद रावत, राजकीय शिक्षक संघ चमोली के जिला मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी एवं उपाध्यक्ष दिनेश कुनियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा स्थानीय समस्याओं के नवाचारी समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड योजना संचालित की जाती है। चयनित विद्यार्थियों को क्रियाशील मॉडल/प्रोजेक्ट निर्माण हेतु ₹10,000 की धनराशि सीधे उनके खातों में प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024–25 में जनपद चमोली से 153 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिनमें से 106 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इनमें से 11 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों के मॉडल/प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।

इस अवसर पर विगत वर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रा गीतांजलि एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक चंडी प्रसाद देवराणी (हाईस्कूल कूनीपार्था, थराली) तथा राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाली छात्रा महक अंसारी एवं उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका कमला कुनियाल (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग) को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुनील भास्कर (नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, दिल्ली), रविंद्र सिंह बर्त्वाल (डायट गौचर) एवं अरविंद रावत (पॉलिटेक्निक गौचर) ने निभाई।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित प्रतिभागी:

अनन्या – रा. हाईस्कूल गाड़ी (दशोली)

ऋषभ नेगी – उ.प्रा.वि. गोपेश्वर (दशोली)

शिवम – रा.इं.का. भराड़ीसैंण (गैरसैंण)

हिमांशु सिंह – रा.इं.का. भराड़ीसैंण (गैरसैंण)

उज्ज्वल कुमार – रा.इं.का. कुशरानीतल्ली (गैरसैंण)

संदीप सिंह – रा.इं.का. कुशरानीतल्ली (गैरसैंण)

दिव्या भारती – रा.इं.का. लाटूगैर (गैरसैंण)

रिया खण्डूड़ी – उ.प्रा.वि. लंगासू (कर्णप्रयाग)

आदित्य – रा.उ.मा.वि. विरसण (पोखरी)

निधि – रा.हाईस्कूल सुनाऊं (थराली)

दिशा – उ.प्रा.वि. गुमड़ (थराली)

कार्यक्रम में आशादीप मैठाणी, जगदीश कंसवाल, संदीप नेगी, सुरेंद्र राणा, सुरेंद्र खण्डूड़ी, देवेंद्र देवली, महेंद्र शाह, साधना कुंवर, विद्याशंकर आगरी, देवेंद्र पंवार, भगवती रावत, रेखा राणा, ममता पंवार, महिपाल मढवाल सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।