पोखरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया गया

जिसमें विकासखंड पोखरी के सभी विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर वर्ग में 37 तथा सीनियर वर्ग में 57 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलन संयोजक प्रधानाचार्य श्री जीएस असवाल, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जग्गी, मंत्री संदीप नेगी विकास खंड के वरिष्ठ मुख्य निर्णायक एवं निर्णायको ने किया। इस प्रतियोगिता की रूपरेखा विकासखंड समन्वयक संदीप नेगी ने रखी, एवं इस प्रतियोगिता को दो चरणों में संपादित किया गया सर्वप्रथम 30 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई इसके आधार पर विकासखंड में अलग-अलग विद्यालय से विभिन्न बच्चों की 5 टीम बनाई गई। आईपीएल की तर्ज पर यहां प्रतियोगिता यह संदेश देती है कि विभिन्न क्षेत्र से आई हुई बच्चे कैसे विकास खंड स्तर पर एक दूसरे विद्यालय से रूबरू होते हैं और उनमें टीम भावना की जागृति होती है तथा नेतृत्व भावना का विकास भी होता है। उसके बाद दूसरे राउंड की प्रतियोगिता में पांच चरणों में संपादित की गई। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ दो बच्चों जूनियर तथा सीनियर वर्गों में जनपद के लिए चयन किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ दो टीमों के सभी बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो व मेडल से नवाजा गया।
इस अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य से असवाल जी ने बच्चों को इसी तरह से प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया। इस अवसर पर कल्याण चौधरी , वेद प्रकाश भट्ट, नीरज चौहान, प्रदीप रडवाल, विजय रावत,चौधरी, बंदना शोभा जोशी, जोगेंद्र कुमार प्रदीप बर्तवाल, सविता राज, पंकज पुरोहित, अंकिता बटवाल ममता टम्टा, अंजली एवं विभिन्न विद्यालय के मार्गदर्शक अध्यापक उपस्थित रहे। मंच संचालन ब्लॉक सह समन्वयक सुरेंद्र राणा ने किया।
