बद्रीनाथ में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा के गौचर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर यात्रा का फूल माला व गाजे बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व गढ़वाल सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 22 अक्टूबर को भगवान बद्रीनाथ विशाल की पूजा अर्चना के बाद से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा रात्रि विश्राम के लिए चमोली पहुंची।शुक्रवार को यात्रा के गौचर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला व गाजे बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबह से ही एक वैडिंग प्वाइंट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के इंतजार में हाथों में माला लेकर कतारबद्ध खड़े रहे। जैसे ही यात्रा पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को हटाना है देश को बचाना है के नारे के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा मुख्य बाजार होते हुए नारेबाजी के साथ स्थानीय पुलिस चौकी तक गया गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी,अजय किशोर भंडारी, पालिका सभासद पूनम रावत,मदन लाल टम्टा, जीतसिंह बिष्ट,प्रताप खत्री, गजपाल नेगी, रजनी लिंगवाल, लीला रावत, अनिता चौहान,मंजू खत्री, गिरधारी लाल,मोहन लाल,भरत नेगी, संगीता बिष्ट,हरीश नयाल, महावीर नेगी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
