सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 22 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है

श्रमदान, स्वच्छता, पौधा रोपण, विद्युत उपकरणों की मरम्मत डिजिटल साक्षरता, साइबर सिक्योरिटी,जल एवं ऊर्जा ऑडिट,एवं तकनीकी नवाचार आदि संपादित किया गया।

दिनांक 23 सितंबर 2026 को उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी चमोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित संगोष्ठी की है जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी चमोली के चिकित्सा अधिकारी dc.mohani ji. फार्मेसी अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती मीना जी के द्वारा छात्र छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी साझा किया गया।

प्रधानाचार्य श्री दिनेश कंजोलिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग पोखरी का धन्यवाद अर्पित किया गया। संस्थान के समस्त कार्मिक बेसिक साइंस के एचओडी श्री सुदर्शन सिंह इलेक्ट्रिकल के विभाग अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चौधरी सिविल इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष श्रीमती शीतल बेरवान, कार्यक्रम संचालक श्री नवीन चंद्र व्याख्याता रसायन श्री विष्णु कुमार व्याख्याता विद्युत श्री रमेश लाल श्री गोविंद गुप्ता श्री विकास कुमार श्री कपिल आर्य श्री दीपेंद्र सिंह मच संचालन श्री राज किरण बैरवान श्री सतीश मंडोली श्री रोहित किशोर कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रदीप कठैत श्री खुश्वेंद्र सिंह श्री सुंदर कुमार श्रीमती कविता बिष्ट श्रीमती अंजना चौहान और समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी में दिनांक 25 सितंबर 2026 को पेंटिंग तथा निबंध नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है तथा दिनांक 26 सितम्बर 2026 को जिला पंचायत सदस्य श्री बीरेंद्र सिंह राणा जी मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान में शिरकत करेंगे जिसमें भाषण प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक एवं तकनीकी नवाचार प्रॉजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ।