*मा.मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की*

*जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए शीघ्र समाधान के दिए निर्देश*
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त हो रही शिकायतों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी बैठक से जुड़े रहे। माननीय मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर आ रही शिकायतों के समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मा. मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो सके। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए फील्ड स्तर पर जाकर भी समस्याओं का समाधान करें।जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद चमोली में एल-1 एवं एल-2 स्तर पर कुल 252 शिकायतें लंबित हैं, जबकि एल-3 स्तर पर 40 तथा एल-4 स्तर पर 17 शिकायतें निस्तारण की प्रक्रिया में हैं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे शाहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी
चमोली।
