*जिलाधिकारी ने बैंकों को सीडी रेश्यो में सुधार लाने के दिए निर्देश*

*जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति के समीक्षा बैठक ली*

 

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से संचालित एमएसवाई, पीएमईजीपी, एनआरएलएम, वीर चंद्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होम स्टे योजना, पीएम-स्वनिधि, पीएम अजय, एससीपी योजनाओं की समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को सीडी रेश्यो में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। केसीसी की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजना की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फसल बीमा योजना के तहत अनुबंधित बीमा कंपनी के अधिकारियों की कार्य प्रणाली में सुधार लाने, प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम डीएस गर्ब्याल ने राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के तहत जनपद में बैंकों की ओर से स्वीकृत ऋण व सीडी रेश्यो की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नाबार्ड की ओर से जनपद में संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2026-27 का भी जिलाधिकारी ने लांच किया।

 

इस मौके पर नाबार्ड के एजीएम श्रेयांश जोशी, आरबीआरआई अग्रणी जिलाधिकारी रजनीशन सैनी, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, एनयूएलएम संजय कुमार सहित अन्य विभागीय और बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

You may have missed