श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में 12वीं गुरुकुल वेद पाठशाला का शुभारंभ

देहरादून | विशेष संवाददाता

गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय योगी सेना देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं गुरुकुल वेद पाठशाला का शुभारंभ 8 फरवरी 2026 को श्री नागेश्वर महादेव प्राचीन शिव मंदिर, सिंहनीवाला, शिमला बायपास रोड, देहरादून में विधिवत रूप से किया गया।

पाठशाला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सविता तोमर, वीरेंद्र तोमर, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह धनिक, आचार्य महावीर प्रसाद उनियाल एवं वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता विशेश्वरी देवी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि गुरुकुल वेद पाठशाला में प्रत्येक रविवार को आचार्य महावीर प्रसाद उनियाल द्वारा बच्चों को सनातन धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं धर्मज्ञान प्रदान किया जाएगा। पाठशाला का संचालन एवं देखरेख मुकेश गुप्ता द्वारा की जाएगी।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि श्री नागेश्वर महादेव प्राचीन शिव मंदिर के आसपास निवास करने वाले अभिभावक अपने 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को इस पाठशाला में अवश्य भेजें। पाठशाला में पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। आयोजकों ने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय सिंह बुटोला, मंडल महामंत्री योगेश भट्ट, जिला महामंत्री जितेंद्र ध्यानी, कोषाध्यक्ष पियूष गुप्ता, जिला प्रचारक शिवराज भट्ट सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह धनिक, भुवन भट्ट, रणजीत सिंह, संजय पाल, सुनील पाल, जोगिंदर सिंह, प्रमोद कुमार, सौम्यजीत, शेखर राय, सक्षम, दिव्यांशु, जितेंद्र रावत, सीमा गिरी, राधिका गिरी, रेखा चौधरी, कल्पना देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।