राजकीय हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्तवाल महाविद्यालय में ‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ पर विशेष व्याख्यान

पोखरी (चमोली)।
राजकीय हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्तवाल महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर विशिष्ट व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट रहे। व्याख्यान सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि योगेश भट्ट, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा एवं मुख्य शास्ता डॉ. संजीव कुमार जुयाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मुख्य अतिथि का सम्मान
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट का स्मृति चिन्ह, बैज अलंकरण व उत्तरीय वस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
सूचना के अधिकार पर विस्तृत मार्गदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने छात्रों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के महत्व से अवगत कराया और उन्हें ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता योगेश भट्ट ने छात्रों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की व्यावहारिक उपयोगिता, प्रक्रिया एवं महत्व के बारे में प्रश्नात्मक शैली में सरल और रोचक तरीके से जानकारी प्रदान की। उनके उद्बोधन से महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण लाभान्वित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अधिनियम का सकारात्मक रूप से प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम संचालन एवं समापन
कार्यक्रम का संचालन मुख्य समारोहक डॉ. नंद किशोर चमोला द्वारा किया गया। उन्होंने समापन सत्र में सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
—
