विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में कार्यक्रम का आयोजन

चमोली [पोखरी]:हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली में रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस वर्ष रेड क्रॉस इकाई की थीम “ऑन द साइट ऑफ ह्यूमेनिटी” कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य का रेड क्रॉस इकाई बैज अलंकरण, स्कार्फ भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ० अंशु सिंह के द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से रेड क्रॉस के इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया व साथ ही महाविद्यालय में रेड क्रॉस की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गयी।

जिसके अन्तर्गत 30 छात्र-छात्राओं का रेड क्रॉस इकाई हेतु पंजीकरण किया गया है।

 

प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार जुयाल ने अपने उद्बोधन में रेड क्रॉस के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी दी। साथ ही इन्होंने रक्तदान हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया व इन्होंने बताया की ये स्वयं भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। रेड क्रॉस इकाई के द्वारा पंजीकृत छात्र-छात्राओं को डायरी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रेनू सनवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।