एनएसएस के एक दिवसीय शिविर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग, चमोली में 16 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

स्वच्छता अभियान के दौरान महाविद्यालय में प्रवेश करने वाले मार्ग की साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवियों ने मार्ग पर फैले कचरे एवं अन्य गंदगी को हटाकर परिसर के आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. षष्ठी बल्लभ मिश्रा, डॉ. नेहा तिवारी, श्रीमती प्रमिला तथा अनुसेवक श्री बद्रीश एवं श्री विपिन उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सुनील सिंह तथा एनएसएस के पूर्व स्वयंसेवी अंशुल, सौरभ एवं सलोनी ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।

एनएसएस के माध्यम से आयोजित इस शिविर ने विद्यार्थियों में श्रमदान, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया।